परिसीमन के बाद ही पंचायत चुनाव की संभावना : मंत्री दीपक प्रकाश!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!


बांका में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा परिसीमन का कार्य कराया जा रहा है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंचायत चुनाव की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां आधार केंद्र भी खोले जाएंगे, जिसके लिए बांका में 42 स्थान चिह्नित किए गए हैं। पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है और जिले की लगभग सभी पंचायतों में लाइट लगाई जा चुकी है।

इस दौरान जेडीयू नेता प्रशांत कुमार ने मंत्री दीपक प्रकाश को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

बाइट ….पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश

Join us on: