सुपौल – नशे के विरुद्ध एकजुट हुआ पंचायत, 24 घंटे निगरानी के लिये बनी कमिटी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल सदर प्रखंड क्षेत्र के बैरिया पंचायत अंतर्गत मुंगरार गांव स्थित कोशी पुला पर रविवार की सुबह करीब 11 बजे नशा मुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वरी प्रसाद यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और खासकर युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि गांव में नशे का कारोबार करने वालों तथा नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ सामूहिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नशे के खिलाफ निगरानी के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया। कमेटी के सदस्य गांव में 24 घंटे निगरानी बनाए रखेंगे। यदि कोई व्यक्ति नशे का सेवन करते या नशीले पदार्थों की बिक्री करते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के साथ जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भुवनेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में नशे की बढ़ती लत चिंता का विषय है। नशे की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और कई परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए मुंगरार गांव में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि अभियान तभी सफल होगा जब गांव का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और नशे के खिलाफ आवाज उठाए। ग्रामीणों ने भी कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सभी लोग मिलकर लगातार प्रयास करेंगे।

Join us on: