रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!
कटिहार में बाढ़ का पानी बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत-बचाव की स्थिति की जानकारी ली।
बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद प्रेस वार्ता में पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बेहद तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान अगर कहीं लापरवाही, भ्रष्टाचार या पीड़ितों के साथ अन्याय हुआ है तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि “सबको जेल भेजेंगे और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। चाहे अधिकारी हो या नेता, किसी को नहीं छोड़ेंगे।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और जरूरत पड़ने पर न्याय की लड़ाई को उच्चतम न्यायालय तक ले जाने की बात कही। कटिहार में सांसद के इस आक्रामक तेवर ने बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
बाइट – पप्पू यादव (सांसद पूर्णिया)




