रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के साईडीह गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी उपेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मृतक के परिजन ने बताया कि उपेंद्र पासवान खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वे बिजली के पोल की अर्थिंग की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उपेंद्र पासवान मृत अवस्था में पड़े थे, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।




