रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
दिनदहाड़े हत्या, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से अमरजीत केवट की जान ली
नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को जमीन और रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पड़ोसियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 42 वर्षीय अमरजीत केवट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान स्वर्गीय युगल केवट के पुत्र अमरजीत केवट के रूप में हुई है। रूबी देवी मृतक के चाचा और परिजनों पड़ोसी पक्ष के साथ काफी समय से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद बढ़ने पर आरोप है कि विरोधी पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिंद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रदीप किशोर सिन्हा और बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए।
वही इस संबंध में बिंद थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि मृतक के पुत्र के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए नरेश पासवान और मंटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला जमीन और रास्ते के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
बाइट:- रूबी देवी, मृतक के चाचा




