: संतोष पांडे की रिपोर्ट!
लखीसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कवैया थाना पुलिस और पटना STF को हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक पिस्टल और सत्तर जिंदा कारतूस के साथ पिता-पुत्र समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
22 जुलाई की शाम 7:30 बजे मिली गुप्त सूचना के बाद कवैया थाना और STF की टीम ने नया बाजार, मकुना वार्ड-29 में छापेमारी की। यहां से आर्म्स सप्लायर रामेश्वर महतो और उसके बेटे सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में घर से 1 देशी पिस्टल, 40 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन बरामद हुए।
वीओ:पूछताछ में इन्होंने संसार पोखर वार्ड-17 के दुर्गी मंडल का नाम बताया। उसके घर से 30 कारतूस, अवैध हथियार बिक्री से मिले 33 हजार रुपये नकद और 4 मोबाइल जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं एसडीपीओ शिवम कुमार बोले –
“गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। सप्लाई चेन और नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।”




