अमित कुमार की रिपोर्ट!
बिहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 324 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । वही पटना नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर बिहटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर श्रीरामपुर नगर के पास छापेमारी कर एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 324 ग्राम स्मैक (108 पुड़िया), एक मोबाइल फोन तथा ₹900 नकद बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीलम कुमार के रूप में हुई है, जो समस्तीपुर गांव, थाना बिहटा, जिला पटना का निवासी है।इस संबंध में बिहटा थाना कांड संख्या 720/26 दर्ज कर NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



