पटना -ट्रेन में लुट करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश, बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

:- अमित कुमार की रिपोर्ट!

रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य को धर दबोचा है और  2 लाख 9 हजार  नकद समेत भारी मात्रा में चोरी के गहने बरामद किये हैँ,  रेल थाना सासाराम कांड संख्या 29/26 का सफल उद्भेदन करते हुए रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 लाख 9 हजार नकद, सोने-चांदी के बड़ी संख्या में आभूषण तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।वही एएसपी भास्कर रंजन ने कहा कि रेल पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हीरा कुमार, निवासी महेशखूंट, जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया है! मामला 27 जून 2026 का है, जब पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला यात्री विभूति इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान अपना ट्रॉली बैग चोरी होने की शिकायत लेकर रेल थाना सासाराम पहुंची थीं। बैग में सोने-चांदी के आभूषण, 10 हजार नकद, आधार कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान रखा था।पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में 2 लाख 9 हजार नकद, सोने की हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, झुमका, बाली, नथिया, टॉप्स सहित कई आभूषण, चांदी के पायल, बिछिया, करधनी और अन्य जेवर बरामद किए गए। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना में चोरी और अन्य मामलों के तीन पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के अन्य मामलों से इसके संबंधों की जांच में जुटी है।

Join us on: