समस्तीपुर- रिश्वत लेते एपीओ अरुण मंडल को सीबीआई की टीम ने दबोचा, घर से हथियार व कारतूस जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, बताया जाता है कि समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय में एपीओ के पद पर तैनात अरुण मंडल के कार्यालय में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की, कार्यालय से कुछ महत्वपूर्ण कागजात और 50 हज़ार रुपया रिश्वत लेते एपीओ अरुण मंडल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया , पूछताछ के बाद एपीओ के आवास पर छापेमारी की गई तो वहां से आपत्तिजनक अवैध रूप से एक पिस्तौल और नौ गोली बरामद किया गया, दिन भर 11 घंटे तक सीबीआई की टीम ने एपीओ अरुण मंडल से पूछताछ की, दोपहर से शाम गुजर गई , वहीं सीबीआई की टीम ने मीडिया से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया , इसकी सूचना मिलते ही समूचे समस्तीपुर रेल मंडल में तैनात रेल कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया , वहीं एपीओ की गिरफ्तारी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है, दरअसल रेल मंडल के पर्सनल विभाग में रेल कर्मियों के नौकरी की फाइल का लेखा जोखा, ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर कई मामले एपीओ के अलावा सीनियर डीपीओ के टेबल के माध्यम से किये जाते हैं, इसी की शिकायत रेल मंडल के एक कर्मी अमृत राज ने सीबीआई से की  थी, इसी के आधार पर सीबीआई की टीम समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय पहुंचकर छापेमारी करने के बाद अरुण मंडल से पूछताछ करने में जुट गई ,हालांकि इस मामले को लेकर सीबीआई के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है, लेकिन बताया जाता है कुछ कागजात के साथ नगद रुपए,हथियार व कारतूस समेत महत्वपूर्ण कागजात और दस्तावेज बरामदकर सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है , पूरे मामले पर सीबीआई  पकड़े गए आरोपी एपीओ अरुण मंडल से पूछताछ करने में जुटी है, सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद बड़े खुलासे की संभावना है, कई और बड़े अधिकारी भी सीबीआई की राडार पर आ सकते हैँ, किस-किस मामले में किस टेबल से कितनी अवैध उगाही होती थी ये भी सामने आने की संभावना है!

Join us on: