अपार मतों से होगी एनडीए उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीत- डॉ भीम सिंह!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना:19 जुलाई 2026:
एनडीए उम्मीदवार नीरज सिन्हा की जीत और विपक्षी उम्मीदवारों का ज़मानत ज़ब्त होना तय है. मतदाताओं पर प्रधानमंत्री जी की उपलब्धियों का खासा असर स्पष्ट दृष्टिगोचर है. लोगों के मन पर अपने प्रतिनिधि श्री नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कार्यों का भी खास असर है. ऐसी स्थिति में विपक्षी उम्मीदवार सिर्फ घूमते रह जाने वाले हैं. उन्हें कोई वोट नहीं मिलने जा रहा है.
उपरोक्त दावा भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह ने एनडीए उम्मीदवार नीरज सिन्हा के पक्ष में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद आज एक बयान जारी कर किया है. उन्होंने कहा कि नीरज सिन्हा अपने प्रतिद्वंदियों की जमानत ज़ब्त कराने जा रहे हैं.
विदित हो कि डॉ भीम सिंह के नेतृत्व में नीरज सिन्हा के पक्ष में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस क्रम में जोगिया टोली, जकनपुर, मीठापुर, आदर्श नगर, 70 फीट आदि अत्यंत पिछड़ी चन्द्रवंशी बाहुल्य मुहल्लों में घर-घर संपर्क, चाय पर चर्चा, पॉकेट मीटिंग आदि किए गए. इस जनसंपर्क में यूपी शर्मा, रमन सिंह चन्द्रवंशी, जीत कुमार, डॉ धर्मेंद्र चन्द्रवंशी, जेपी चन्द्रवंशी, सुबोध कपूर, राकेश कुमार, पुनु चन्द्रवंशी, दीपू चन्द्रवंशी, उमानाथ चन्द्रवंशी आदि नेता डॉ भीम सिंह के साथ रहे.

[डॉ भीम सिंह]

Join us on: