मोबाइल छिनतई के दौरान एक युवक को अपराधियों ने पेट में गोली मार कर किया घायल!
धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर, आज तड़के सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छींतई के दौरान रितिक कुमार वर्मा को अपराधियों ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया, बताते चलें कि रितिक शिवपुरी कॉलोनी का रहने वाला है। यह घटना ततारपुर के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई ,साथ ही साथ यह भी बता दें कि घायल रितिक ट्रेन से क्यूल अपने भाई के इंजीनियरिंग में एडमिशन कराने के लिए जसीडीह जा रहा था ।इसी दौरान युवक से अपराधियों ने मोबाइल छीन लिया, इस बात को लेकर एक दूसरे में बकझक होते होते बात हाथापाई पर आ गई, इसी बीच अपराधी युवक को सीधे हथियार निकाल कर पेट में गोली मारकर बुरी तरह घायल कर ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। घायल रितिक का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर रेल पुलिस अपराधियों के छानबीन में जुट गई है। कई जगह छापेमारी भी की गई लेकिन अपराधी अभी तक गिरफ्त में नहीं आए हैं।




