ऋषिकेश की रिपोर्ट
इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के बरुन तल इलाके से आ रही है जहां दिन के उजाले में बीजेपी नेता संजय सागर को गोली मारी गई है। बताया जाता है कि वह किसी काम को लेकर हिलसा बाजार आए थे तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे।आनन-फानन में बीजेपी नेता संजय सागर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिलसा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। फिलहाल घटना के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है घटना को अपराधियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में एनडीए से जुड़े नेता को गोली मारे जाने के बाद लोग दहशत में है। फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ने में सफलता भी हासिल की है जिससे पूछताछ चल रही है।




