बाढ़ पहुँचे सांसद शिवेश राम,गिनाईं मोदी सरकार के 12 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियां!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ के मलाही स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद शिवेश राम उपस्थित रहे। उनके साथ बाढ़ के विधायक डॉ सियाराम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा तथा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद सहित भाजपा नेता राजेश सिंह राजू भाजपा उपाध्यक्ष बाढ़, नगर मंडल तथा बीस सूत्री के अध्यक्ष संजय शाह भाजपा कार्यालय प्रभारी ब्रजेश यादव, भाजपा नेता संतोष कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद शिवेश राम ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक नई दिशा दी है और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोदी ने जवाहर लाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से विकास किया है—सड़क, रेल, एयरपोर्ट और डिजिटल कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। गरीब कल्याण योजनाओं के तहत उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला है।
इसके अलावा, “मेक इन इंडिया”, “डिजिटल इंडिया” और “स्टार्टअप इंडिया” जैसी पहलों से देश में रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बाईट – भाजपा राज्यसभा सांसद शिवेश राम

Join us on: