अररिया- पुलिस टीम पर हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल, दो गिरफ्तार, 17 नामजद समेत 100 अज्ञात पर FIR.

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया फारबिसगंज पुलिस टीम पर हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, 17 नामजद समेत 100 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, फारबिसगंज के रामपुर उत्तर का मामला

फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए । डीएसपी राज किशोर ने मामले को लेकर बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को भेजा गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और सभी को जेल भेजा जा रहा है साथ ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Join us on: