अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मधेपुरा के सगे भाइयों को मारी टक्कर हालात गंभीर!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की दोपहर घटी घटना

आरा। पटना-बक्सर फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप शनिवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मधेपुरा निवासी सगे भाइयों को टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मियों में मधेपुरा जिले के मधेपुरा थाना क्षेत्र के पिठाई गांव निवासी राजीव रंजन के पुत्र सुलूक आनंद एवं चंदन कुमार शामिल है. इधर, चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने भाई सुलूक कुमार के साथ मधेपुरा से ट्रेन द्वारा पटना उतरा उसके बाद बाइक द्वारा ग्रेजुएशन का परीक्षा देने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा रहा था. उसी दौरान कुल्हड़िया टोल प्लाजा के समीप रॉन्ग साइड से आकर अज्ञात वाहन उसके बाइक में टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

Join us on: