भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिले के कसाप ब्रह्म स्थान के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बता दे कि, हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे में घायल चौथे व्यक्ति को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join us on: