मुजफ्फरपुर के निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी भीषण आग,चार मरीजो की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीएम सुब्रत कुमार सेन ने 3 मौतों की पुष्टि की है, घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुची और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया,मरीज के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुच कर मरीज के परिजनों से बात कर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिया!
आग की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज और उनके परिजन जान बचाकर किसी तरह अस्पताल से बाहर निकले। हालांकि, आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए यह हादसा काफी भयावह साबित हुआ। एसएसपी ने बताया कि अबतक दम घुटने से 4 मरीजों की मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आग की शुरुआत आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे आईसीयू में धुआं भर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
  कई मरीजों को पास के अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। घटनास्थल पर चारों तरफ चीख-पुकार और भय का माहौल क़ायम हो गया!
FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुँच कर जाँच में जुट गई है, डीएम एसएसपी के अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी और विधायक रंजन कुमार घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैँ!
वहीं इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी अस्पतालों में सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं होता है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं होती हैं।
शंखनाद के लिये मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

Join us on: