मधुबनी- वार्ड सदस्य के पति की चाकू मारकर हत्यारा,शव सुबह गड्ढे से बरामद!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के वार्ड आठ नवटोली गांव मे वार्ड सदस्य सुनीता देवी के पती शंकर यादव, 45 वर्ष की चाकू गोंद कर नृशंस हत्या कर दिए जाने से संबंधित मामला सामने आया है। परिजनो ने बताया है कि शंकर यादव रात मे ट्रेक्टर लेकर घर से खजौली के लिए निकले थें। वही परिजनो का आरोप है कि इसी दौरान शंकर की हत्या रात के 11 बजे के आसपास कर दी गई और शव को घर से दूर गढे मे फेक दिया गया। मृतकका ट्रेक्टर कालिकापुर नवटोली- रामगढ सड़क पर चिल्हा कुआं के समिप से बरामद हुआ है। सूबह शव देखे जाने के बाद ये खबर जंगल की आग के तरह चारों तरफ फैल गया। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने इस बात की सूचना कलुआही थाना को दिया। सूचना मिलने के बाद थानाअध्यक्ष पायल भारती, एस डी पी ओ खजौली टू कामिनी कौशल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच परताला मे जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। गांव मे पहली बार इस तरह की सनसनी खेज घटना से लोगो मे डर का माहौल दिखाई दे रहा है।
इस बाबत थानाअध्यक्ष पायल भारती ने बताया है कि शव देखने से प्रथम दृश्या लग रहा है कि गला एवं सिर में चाकू गोंद कर हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर अन्य जगह भी जख्म का निशान देखे जाने से लग रहा है हत्या पूर्व संभवतः मारपीट हुई है। मृतक शंकर यादव पांच बच्चो के पिता थें। वे अपने पिछे तीन पुत्री एवं दो पुत्र छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दुसरी बेटी की शादी को लेकर घर मे लगभग तैयारी हो चुकी थी, लेकिन बेटी के हाथ पीले करने से पहले उनकी हत्या कर दी गई। एसडीपीओ खजौली टू का मनी कौशल ने हत्या को लेकर बताया है कि उक्त हत्या कांड को सुलझाने के लिए उनके नेतृत्व मे गठित कर जांच मे जुट गई है। परिजन के बयान पर थाना मे पार्थमिकी दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो का रो रो कर बूरा हाल है। परिजन पुलिस से न्याय की मांग कर रहे है। अब देखना ये है की जिले के अपराध मे एक और अपराध जुड़ने को पुलिस कितने जल्दी गुत्थी सुलझा पाती है और हत्यारे को धर दबोचने मे सफल हो पाती है।

बाइट– एस डी पी ओ खजौली टू कामिनी कौशल

Join us on: