रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी
पटना पीएमसीएच के सहायक प्राध्यापक व शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर राकेश IAP की ओर से “Academic Excellence Award” से हुए सम्मानित
दिनांक: 03-06-2026
(पटना): पटना में आयोजित इंडियन एसोसिएशन आॅफ पीडियाट्रिक्स यानि IAP की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कई डाॅक्टरों के पैनल को सम्मनित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य डाॅक्टरों को कार्यक्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित करना था। इसी कड़ी में पीएमसीएच के सहायक प्राध्यापक और शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर राकेश कुमार शर्मा जी को उनके कार्यों के लिए “Academic Excellence Award” से सम्मानित किया गया। इसके पूर्व में भी डाॅक्टर राकेश को उनके बेहतरीन आलेख के लिए प्रतिष्ठित अखबार टाइम्स आॅफ इंडिया, रेडियो मिर्ची और देश-विदेश से कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं । इनके 25 से ज्यादा आलेखों को देश-विदेश ने भी सराहते हुए अपनी पत्रिका में जगह दी है, जो कि एक अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वही इस समारोह में कुछ महत्वपूर्ण विषयों जैसे PICU, न्यूरोलॉजी, इंफेक्शन संबंधित बीमारियाँ के रोकथाम और कारणों पर विशेष चर्चा की गई। डाॅक्टर राकेश का नाम बिहार के प्रसिद्ध बाल-चिकित्सक के विशेषज्ञ के रूप में शामिल है। सम्मान समारोह के दौरान कई वरिष्ठ डाॅक्टर शामिल रहे। वही इस समारोह के बारे में डाॅक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन करने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता व बच्चों में जनित बीमारियों की रोकथाम को बढावा देना है। सभी चिकित्सकों से एक पटल पर विचार विमर्श करने से कुछ न कुछ नया जानने को मिलता है जिससे मेडिकल क्षेत्र के साथ साथ ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके। वही उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित कराने को लेकर पुरे टीम मेंबर व वरिष्ठ चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।




