दुकान में आग लगने के चलते 30 लाख की संपत्ति जलकर राख!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

बक्सर : नगर के व्यस्त गोला बाजार इलाके में मंगलवार देर रात अचानक एक किराना दुकान में भीषण आग लगने से लगभग 30 लाख मूल्य के सामान जलकर खाक हो गया  इस घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने स्थित लल्लू केशरी की किराना दुकान में रात करीब 10:30 बजे हुई. दुकान से उठती तेज आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई.
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी. आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, उपरोक्त सारे घटना के चलते दुकान मालिक लालू केसरी का दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है
बाईट- लालू केसरी पीड़ित

Join us on:

और पढ़ें