मधुबनी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के सात बच्चों के डूबने की खबर से मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!

खबर मधुबनी से सामने आ रही है, शंखनाद संवाददाता राजीव कुमार झा ने बताया कि मधुबनी के बिस्फी विधानसभा के पतौना थाना क्षेत्र स्थित केरवार गाँव में जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में एक साथ सात बच्चों के डूबने से कोहराम मच गया! इस घटना में अबतक कुल पांच बच्चों की डूबने से मौत हो जाने की दुःखद खबर है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने बच्चों को तत्काल पानी से निकालकर अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है,मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी से बने गड्ढे में 7 बच्चे नहाने के लिए अचानक दोपहर में चले गए,इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये, घटना से गांव में कोहराम मच गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । एक साथ 7 बच्चों के डूबने से भयानक स्थिति बनी हुई है, गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, घटना की सूचना मिलते हैं बेनीपट्टी एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अस्पताल में इलाजरत बच्चों की स्थिति से अवगत हुये, वहीं पानी भरे गड्ढे के ऊपर खेत में जमीन पर 7 जोड़ी चप्पल पाए गए हैं।
बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी शारंग पानी पांडेय ने बताया कि गड्ढे में डूबने से कुल 7 में से पांच बच्चों की अबतक मौत हो गई है, दो बच्चे गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल जयनगर में भर्ती है, इनका इलाज किया जा रहा है, मृतक के परिवार को चार चार लाख रूपये सहायता राशि प्रदान करने का प्रबंध कर दिया गया है, अधिकारी लगातार घटना से जुड़ी हर एक जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द करने की प्रकिया की जा रही है!
जिसने भी इस खबर को सुना वो सन्न रह गया, शंखनाद के लिये मधुबनी से राजीव कुमार झा की रिपोर्ट!

Join us on: