दंडाधिकारी की मौजूदगी में खुला दान पात्र, कड़ी सुरक्षा में बैंक में जमा हुआ रकम!

SHARE:

रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

पटना। प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक प्राचीन धार्मिक स्थल श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर को गत एक साल में 4 लाख 42 हजार रूपए दान से प्राप्त हुआ। चढ़ाए गए दान में 15 /हजार 400/रूपये कटे फटे पाए गए।
दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में दान पात्र खोला गया। लगातार तीन दिनों तक चले मैराथन गिनती कार्यक्रम 22 मई से प्रारंभ हुई जो 25 मई को समाप्त हुआ ।
श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम न्यास समिति के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने यह जानकारी दी। इस व्यवस्था की कमान खुसरूपुर की बी डी ओ पूजा कुमारी जो मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थी ने किया। बी डी ओ की उपस्थिति में रकम को पंजाब नेशनल बैंक खुसरूपुर में जमा किया गया ।मंदिर परिसर से बैंक तक खुसरूपुर के थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस पेट्रोलिंग कार और राइफल धारी जवानों ने सुरक्षा प्रदान किया प्रदान किया । रकम को एस्कॉर्ट किया गया । बी डी ओ पूजा कुमारी की हूटर लगी सरकारी वाहन इस सुरक्षा दस्ता में शामिल था। जिसका नेतृत्व पूजा कुमारी ने खुद किया
इसके साथ ही लाठी धारी पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था। रकम जमा करने वालों में न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह एवं समिति के सदस्य झूलन पासवान कई घंटे तक बैंक में मौजूद रहे।

Join us on: