सीवान- शहीद दारोगा रवि चरण राम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद सीवान!


सीवान जिला पुलिस के शहीद दारोगा रवि चरण राम का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव महाराजगंज थाने के महुआरी में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद दारोगा की मौत अपने ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में उन्नाव के समीप हो गयी थी। उक्त घटना में दारोगा और एक कैदी सहित छह लोगों की मौत हो गयी थी। दारोगा का पार्थिव शरीर आज उनके गांव महुआरी लाया गया जहां पर उन्हें जनप्रतिनिधियों पुलिस पदाधिकारी तथा परिजनों एवं गांव वालों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया इस मौके पर पुलिस द्वारा 24 राउंड हवा में गोली फायरिंग कर शहीद दारोगा को सलामी दी गई। शहीद दरोगा के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करने वालों में महाराजगंज के विधायक हेम नारायण शाह सारण प्रक्षेत्र के डीआईजी निलेश कुमार एसपी पूरण कुमार झा अन्य पुलिस पदाधिकारीगण देवरिया पंचायत के मुखिया आलोक कुमार सिंह परिवार के लोग एवं ग्रामवासी शामिल थे। मालूम हो शहीद दारोगा एक कैदी के पेशी हेतु गुरुग्राम गये थे। वहां से लौटने के दौरान बस के उन्नाव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण दारोगा की मौत हो गयी।

Join us on: