10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम करें:- मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

कुटीर ज्योति योजना के अन्तर्गत 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम करें:- मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें, इसमें अधिक से अधिक घरों को आच्छादित करें।

हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा।

जहां भी सोलर पैनल लगाये गये हैं, उसे मेंटेन रखें।

ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें।

सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े।

कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दें। अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इसमें शामिल करें, ताकि कृषि कार्य में भी सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग हो सके।

पटना, 25 मई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की।

बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति, सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं से उपभोक्ताओं को होनेवाले लाभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, बी०पी०एल० उपभोक्ताओं हेतु सोलराइजेशन प्लान, जीविका दीदियों हेतु अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना, पी०एम० कुसुम घटक योजना सहित भावी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार उन्हें प्रोत्साहित करते हुये अपने घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिये योजना चला रही है ताकि वे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इससे पारम्परिक बिजली पर निर्भरता कम होगी। विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। हमलोगों का उद्देश्य है कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा। जहां भी सोलर पैनल लगाये गये हैं, उसे मेंटेन रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें। सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें, इसमें अधिक से अधिक घरों को आच्छादित करें। उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट स्थापना हेतु प्रेरित करें। कुटीर ज्योति योजना के अन्तर्गत 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम करें। कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दें। अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इसमें शामिल करें, ताकि कृषि कार्य में भी सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग हो सके।

बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार स्टेट पॉवर जेनेरेशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: