:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– बेगूसराय मे निगरानी की बड़ी कारवाई सामने आयी है इस करावाई मे निगरानी की टीम ने माप तौल बिभाग के एक क्लर्क पुष्कर कुमार को पांच हजार रुपया रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। आरोप है की पुष्कर कुमार एक किराना दुकानदार से पांच हजार रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत किराना दुकानदार ने निगरानी से की थी। मामला दर्ज होते ही निगरानी की टीम एक्शन मे आयी। इसी कड़ी मे आज बादी जैसे ही पुष्कर कुमार को ऑफिस मे रिश्वत की राशि दे रहा था उसी वक्त निरागनी की टीम ने उसे धर दबोचा। इस संबंध मे निगरानी के पवन कुमार पुलिस उपाधीक्षक निगरानी विभाग
ने बताया की बेगूसराय के हेमरा के रहने वाले किराना दुकानदार उमेश साह से सहायक नियंत्रक नापतोल कार्यालय बिष्णुपुर मे कार्यरत पुष्कर कुमार ने दुकान की अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण के लिए पांच हजार रूयाया की मांग की थी। उमेश साह पैसा देने से इंकार कर रहे थे और इसकी शिकायत निगरानी से की
निगरानी ने इस संबंध मे कांड दर्ज कर जाँच की गयीं तो मामला सत्य पाया गया। आरोपी ने लाइसेंस को रिन्यूअल के लिए कुल दस हजार की मांग की थी। आरोपी द्वारा डरा धमका कर पांच हजार रूपया पहले ले लिया गया था।। बचा हुआ रुपया आज देने के लिए दुकानदार सहायक नियंत्रक नापतोल कार्यालय विष्णुपुर पहुंचा और लिपिक को पांच हजार जैसे ही घूस के रूप मे दिया निगरानी की धावा टीम ने पुष्कर कुमार को मौके से धर दबोचा।
बाइट – पवन कुमार – पुलिस उपाधीक्षक निगरानी बिभाग।



