मधुबनी- विशेष अभियान के तहत गंभीर अपराधों में संलिप्त 38 अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!

हत्या-लूट व अपराधियों पर कसा शिकंजा, 99 को सम्मन तथा 13 वारंट निष्पादित
278 लीटर शराब और चार मोटरसाइकिल जब्त

मधुबनी बिहार पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पटना और मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देशन पर जिलेभर में चलाए गए व्यापक विशेष अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण सफलता पुलिस को प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान का उद्देश्य हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार, पुलिस पर हमला तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध तेजी से कार्रवाई करते हुए अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाना है। जिले भर मे पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान कुल 13 न्यायिक/नॉन-जूडिशियल वारंटों का निष्पादन करते हुए 13 वारंटी गिरफ्तार किए गए। साथ ही 03 इश्तेहार और 99 सम्मन सफलतापूर्वक निष्पादित किए गए। कुल 38 अभियुक्तों को विभिन्न मामलों में हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शराब कारोबार से जुड़े 11, SC/ST एक्ट से संबंधित 03, हत्या के प्रयास से जुड़ा 01, आर्म्स एक्ट से जुड़े 02, शादी के नियत से अपहरण के 03 तथा अन्य विभिन्न धाराओं में 05 अभियुक्त शामिल हैं। वही न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर पकड़े गए अभियुक्तों की संख्या करीब 13 है। तो वही अपराध नियंत्रित करने और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य को लेकर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 57 वाहनों पर कार्रवाई की गयी और उन वाहन मालिको से जुर्माना के रूप में कुल ₹76,000/- रुपया वसूल किया गया। साथ ही देशी तथा विदेशी शराब कुल 278 लीटर बरामद की गयी और 04 मोटरसाइकिल जब्त की गयी है। साथ ही, बरामद शराब, मोटरसाइकिल सहित पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्द निषेद एवं उत्पाद अधिनियम के विभिन्न सू संगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और समाज में शांति व कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलेभर में समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे। आगे पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए अनुरोध किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंम्बर पर तुरंत दें ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सके।

Join us on:

और पढ़ें