दो दिन मे दूसरी बार सदर अस्पताल मे गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के सिंघानिया चौक के रहने वाले बुधन मोची का पुत्र विक्की कुमार की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, विक्की सिंघानिया चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित मस्जिद के पास एक घर में काम कर रहा था। इसी दौरान वह जमीन पर गिरे एक टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस बात की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाल ही में नगर निगम द्वारा इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान बिजली का तार टूट गया था। लोगों ने बिजली विभाग और नगर निगम पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर समय रहते टूटे हुए तार को ठीक कर दिया जाता, तो युवक की जान बच सकती थी।
युवक की मौत से आक्रोशित पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझा कर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
इस से दो दिन पूर्व भी मधुबनी माँडल अस्पताल मे एक तीन वर्षीय मासूम के इलाज मे लापरवाही के बाद मौत हो जाने एवं मासूम के शव को माँ के कंधे पर देख कर लोगो का गुस्सा सदर अस्पताल कर्मियों के विरुद्ध फूट पड़ा था। इस मामले को लेकर बताया जा रहा है की बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मकिया गांव का मृतक तीन वर्षीय मासूम की शव को काफी देर तक कंधे पर रख कर चिखती चिल्लाती रही लेकिन अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव को घर ले जाने को लेकर एम्बुलेंस तक उपलब्ध नही कराया जा सका। वही इलाज मे लापरवाही के कारण मासूम की मौत का आरोप परिजन द्वारा लगाया जा रहा था। ईसबात से गुस्साए लोगों ने जम कर हंगामा मचाते हुए सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा व्यव्स्था की पौल खोल कर रख दी।

Join us on: