मुकेश सहनी ने निषाद समाज के आरक्षण और अधिकारों को लेकर छेड़ा बड़ा आंदोलन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मुकेश सहनी ने निषाद समाज के आरक्षण और अधिकारों को लेकर छेड़ा बड़ा आंदोलन, 25 जुलाई से उत्तर प्रदेश में निकलेगी 101 दिन की ‘संकल्प यात्रा’*

‎- भाजपा निषाद समाज को आरक्षण दे, नहीं तो 2027 में वोट नहीं मिलेगा: मुकेश सहनी

‎- डॉ. संजय निषाद भाजपा पर दबाव बनाकर आरक्षण दिलाएं या कुर्सी छोड़कर आंदोलन में शामिल हों: मुकेश सहनी

‎- यूपी और बिहार में निषाद समाज को आरक्षण चाहिए: मुकेश सहनी

‎- भाजपा ने समाज को सिर्फ इस्तेमाल किया, अब समाज खुद अपनी लड़ाई लड़ेगा: मुकेश सहनी

‎पटना/लखनऊ, 24 मई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के अधिकार, सम्मान और आरक्षण को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई से पूरे उत्तर प्रदेश में 101 दिनों की ‘संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें निषाद समाज के लोग हाथ में गंगाजल लेकर यह संकल्प लेंगे कि यदि 2027 के चुनाव से पहले भाजपा निषाद समाज को आरक्षण लागू नहीं करती है तो समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी आज यूपी के गाजीपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थी।

Join us on: