:- रवि शंकर अमित!
मोकामा प्रखंड में गंगा द्वारा कई गांव में लगातार कटाव किया जा रहा है जिससे अब ग्रामीण क्षेत्रों पर भी संकट उत्पन्न होने लगा है, गंगा में हो रहे कटाव का जायजा लेने अनुमंडल अधिकारी गरिमा लोहिया आज हाथीदह पहुंची जहां मोकामा BDO कुमार रवि, भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद और हाथीदह थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के साथ एसडीएम ने कटाव क्षेत्र का जायजा लिया!
गंगा में इनलैंड वॉटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWA) द्वारा मशीन चलाकर पर्याप्त पानी के लिए लगातार कटाई कार्य किया जा रहा है,जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों पर व्यापक असर हो रहा है, जिसे तुरंत रोकने का आदेश एसडीएम ने IWA कर्मियों को दिया! उन्होंने कहा कि अभी तुरंत यह कार्य रोक दीजिए, एसडीएम के निर्देश के बाद IWA कर्मियों ने मशीन नहीं चलाने का आश्वासन दिया है, वहीं एसडीएम BDO को निर्देश दिया है की कटावरोधी कार्यों में तेजी लाएं, जिस जगह अधिक खतरा है वहां पहले कार्य किए जाएं!
मोकामा प्रखंड के कई पंचायत कटाव से ग्रसित है, जिसमें हाथीदह,दरियापुर औन्टा, मरांची उत्तरी व दक्षिणी,मालपुर, रामपुर डुमरा, नवरंगा-जलालपुर आदि प्रमुख कटाव क्षेत्र हैं,इसके साथ ही मोकामा पश्चिमी के कई पंचायत भी कटाव की जद में आए हुए हैं, जिससे दियारा का क्षेत्र सिकुड़ता हुआ गांव की ओर पहुंच चुका है,गंगा द्वारा गांव की तरफ रुख करने से लोग बेहद भयभीत है, दहशत में है!
उम्मीद है कि एसडीएम के इस पहल के बाद लोग थोड़ी राहत की सांस लेंगे!



