:- रवि शंकर अमित!
:- मोकामा में सुबह हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को जहां गोली लग गई अभी पीएमसीएच में जीवन और मौत से संघर्षरत हैं, वहीं मोकामा में शाम होते ही पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में सोनू मोनू गैंग के द्वारा आरोप है कि सरपंच पति मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग कर दी गई, जिसमें सरपंच पति की जान बाल बाल बची है, बताया जाता है कि मामला फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है जहां से विवाद शुरू हुआ सरपंच पति मुकेश सिंह ने फेसबुक पोस्ट कर पुलिस की प्रशंसा की थी, आज शाम मुकेश सिंह पंचायत करने गांव में ही जा रहे थे इसी बीच सोनू मनु के पिता प्रमोद सिंह ने उसे पोस्ट डिलीट करने को कहा जिस दौरान दोनों में विवाद हुआ, और उन्होंने अपने बेटे को फोन कर बुलाया इसके बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दी गई, आरोप है कि सोनू मोनू के साथ उसके गुर्गो ने मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग की, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुल तीन राउंड फायरिंग की बात सामने आई है, जिसमें मुकेश सिंह बाल बाल बच गए हैं उसके बाद हाथीदह, मरांची पंचमहला समेत कई थानों की पुलिस सोनू मोनू के घर पर तलाशी और छापेमारी कर रही है! वहीं एसडीपीओ रामकृष्ण ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया की कुख्यात सोनू और उसके साथियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथीमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है!



