निर्माणाधीन मकान में चोरी 10 लाख रुपए का समान ले उड़े चोर !

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ थाना क्षेत्र के काजी चक मोहल्ले में चोर ने एक नवनिर्मित निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाया रात में ताला तोड़कर मकान में रखें कीमती सामान को ले उडे। मिली जानकारी के अनुसार मकान में मकान मालिक रहते नहीं थे प्रत्येक दिन सुबह आकर मकान में काम करवाते थे। और शाम को वापस चले जाते थे। आज सुबह जब मकान पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए हैं। जब अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मकान में रखें टीवी फ्रिज पंखा कूलर 82 हजार रुपए नगदी और सोने के जेवरात की चोरी कर कर ली गई। मकान मालकिन नीतू कुमारी का कहना है कि चोरी के दौरान लगभग 10 लख रुपए का नुकसान हुआ है। 27 जून को उनके गृह प्रवेश था इसको लेकर तैयारी चल रही थी। चोरों ने उनकी सारी तैयारी पर पानी फेर दिया। नीतू कुमारी अपने पति के साथ उत्तराखंड मे रहती थी। गृह प्रवेश को लेकर एक महीने से यहां आई हुई थी। फिलहाल वह अपने मायका दयाल चक में रह रही थी। महिला ने लिखित शिकायत थाने में दी है।

बाइट – पीड़ित परिजन

Join us on: