नालंदा- ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से हमला,कर बुजुर्ग की बर्बर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत औंगारी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में रविवार की देर रात मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। महिलाओं के सामने रास्ते पर पेशाब करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड चली, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 65 वर्षीय वालेश्वर पासवान की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

मृतक के भाई बिंदेश्वर पासवान ने बताया कि पड़ोसी को महिलाओं के सामने पेशाब करने से मना किया गया था, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही औंगारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को पहले एकंगरसराय अस्पताल और फिर पावापुरी विम्स रेफर किया गया।

थानाध्यक्ष सोनू कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजन पासवान, रंजीत पासवान और राकेश रौशन कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Join us on: