रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर जिले में गंगटा जंगल में ऑटो चालक से मारपीट कर लूटे गए CNG ऑटो को धनबाद पुलिस और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निरसा से बरामद किया है । पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को गिरफ्तार किया है ।जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की शाम मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी ऑटो चालक सिंटू कुमार को दो लोग कुंदन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार ने जमुई जाने की बात कहकर जमालपुर स्टेशन पर 1400 रूपये में रिजर्व किया ,जिसके बाद ऑटो चालक को सुल्तानगंज ,तारापुर होते हुए जमुई जाने के लिए कहा ,वही जब ऑटो चालक सिंटू कुमार गंगटा पहुंचा तो ऑटो पर एक अन्य युबक विक्की कुमार बैठ गया। वही जब ऑटो चालक गंगटा जंगल में प्रवेश किया तो सभी आरोपियों ने ऑटो चालक को जंगल की और ले गए और मारपीट की और उसके हाथ-मुंह बांधकर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी CNG ऑटो लेकर फरार हो गए। वही जब देर रात्रि गंगटा थाना पुलिस को सुचना आयी की गंगटा जंगल में सड़क कनारे एक व्यक्ति सड़क घायल अवस्था में पड़ा है पुलिस मोके वारदात पर पहुंची और घायल ऑटो चालक से पूछ ताछ के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारम्भ शुरू कर दी और इस मामले में लूटी हुई टेम्पू सहित चार लोगो को गिरफ्तार किया है।
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया की गंगटा थाना क्षेत्र में एक सीएनजी ऑटो की लूट -कांड की घटना घटित हुई थी इसी मामले में खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमे गंगटा थानध्यक्ष राहुल कुमार जिला आसूचना इकाई की टीम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा अनुसंधान प्रारम्भ किया गया जंहा सीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से चार लोगो को धनबाद से गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया की गिरफ्तार विक्की कुमार ,कुंदन कुमार नावादा जिला के रहने वाले, धरवेंद्र कुमार जमुई जिला का रहनेवाला है एवं निशांत कुमार नालंदा जिला का रहने वाला है वर्तमान में धनबाद में रहता है । एसपी ने बताया की आरोपी विक्की कुमार, कुंदन कुमार, और धरवेंद्र कुमार ने लूटी हुई ऑटो को 25 हजार में निशांत को बेच दिया । एसपी ने बताया की गिरफ्तार सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह है और इसी तरह वाहनों को बुक कर लूटने का काम करता है , गिरफ्तार सभी आरोपी पर कई जिलों की की थाना में लूट कांड चोरी और शराब के मामला दर्ज और जेल जा चुका है।
बाइट: सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर



