बांका- जीविका के 20 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री दामोदर रावत की अध्यक्षता में नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – चंद्रशेखर!

महात्मा गांधी की जयंती पर बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शुरुआत में 10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिसे अब बढ़ाकर दो लाख रुपये तक किया जा रहा है।

वहीं बेलहर विधायक मनोज यादव ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी जीविका ने महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में मनीष कुमार, जयंत राज, मनोज यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।

बाइट… मंत्री बिहार सरकार दामोदर रावत

बाइट.. बेलहर विधायक मनोज यादव

Join us on: