रिपोर्ट – निभाष मोदी!
भागलपुर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही हथियार के साथ 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार!
पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
गिरफ्तार युवकों की पहचान कासिमपुर वार्ड नंबर-8 निवासी जादू दास, मो. शहनशा और डब्लू कुरैशी के रूप में हुई है।
बताया गया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की नीयत से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दिलगौरी में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें जवानों के सहयोग से पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में हथियार व कारतूस बरामद हुए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
डीएसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
भागलपुर के सुलतानगंज थाने में शुक्रवार को विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि, वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अवैध हथियार समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना पर दिलगौरी में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों से पूछ-ताछ करते हुए मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।



