पड़ोसी से विवाद में खूनी खेल, महिला सिपाही समेत 3 को ऑटो से कुचला!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में सोमवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोतिया विवाद में घर के पास बैठे तीन लोगों को तेज रफ्तार ऑटो ने रौंद दिया। घटना में एक महिला सिपाही समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सरिता कुमारी, बुद्धन राम और सविता कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पहले एक महिला के साथ मारपीट हुई थी। उसी को देखने के लिए उसकी दो बेटियां मानपुर गांव आई थीं। सोमवार सुबह तीनों लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी भतीजा तेज रफ्तार ऑटो लेकर पहुंचा और जानबूझकर तीनों को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद आरोपित ने मारपीट भी की।

घायलों में सविता कुमारी बिहार पुलिस की जवान हैं, जो वर्तमान में बगहा में पदस्थापित हैं और छुट्टी लेकर अपनी मां को देखने घर आई थीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को अस्थावां में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल रेफर किया गया है जहां इलाज जारी है।

Join us on: