इंसान नहीं शराब का तहखाना, शरीर से निकली टेट्रा पैक देख पुलिस भी रह गई सन्न!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट

बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर से शराब तस्करी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है. एक युवक ने अपने शरीर पर शराब की कई टेट्रा पैक बांधकर सप्लाई करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूरा मामला उजागर हो गया.
 बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने शरीर को ही शराब छिपाने का जरिया बना लिया.

इस अनोखे तरीके को देखकर पुलिस भी चौंक गई. उत्पाद पुलिस ने युवक को संदिग्ध अवस्था में उत्तर प्रदेश के रास्ते से बिहार सीमा में आ रहा था पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी ली तो युवक ने पूरे शरीर में सेलो टेप के माध्यम से शराब बांध रखा था पकड़ा गया युवक बक्सर के बुधनपुरवा मोहल्ले का बताया जा रहा है
बाइट- उत्पाद पुलिस

Join us on: