ADRM ने हाथीदह में राजेंद्र सेतु के सामानांतर निर्माणाधीन डबल ट्रैक मेगा रेलपुल का किया निरिक्षण!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

अपर मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा दानापुर-मोकामा रेल खंड सहित राजेंद्र पुल के समानांतर गंगा नदी पर बन रहे नए रेलपुल का किया गया निरीक्षण

आज दिनांक 13.03.2026 को अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा, श्री राजीव कुमार द्वारा पटना-मोकामा-राजेंद्रपुल रेलखंड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस रेल खण्ड पर संरक्षा, सिगनलों की दृश्यता, रेलवे ट्रैक के रख-रखाव, ट्रैक की समुचित बैलास्टिंग, ट्रैक स्क्रीनिंग, ओवरहेड ट्रैक्शन व एलाइनमेंट एवं ट्रैक फिटिंग्स आदि का मुआयना किया एवं इसके साथ ही राजेंद्र पुल के समानांतर गंगा नदी पर बन रहे नए पुल एवं संबंधित दोहरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस कार्य के पूरा हो जाने से सोनपुर मंडल की तरफ से आने एवं जाने के लिए दोहरी रेल लाइन बन जाने पर रेलवे के परिचालन की क्षमता काफी बढ़ जाएगी, जिससे गाड़ियों के आने जाने में लगने वाले समय में भी कमी आएगी। रामपुर डुमरा, टाल, हाथीदह लिंक पर बने नए प्लेटफार्मों, स्टेशन भवन और यात्री सुविधाओं के निर्माण के साथ-साथ और राजेंद्र पुल से संबंधित कार्य की भी समीक्षा की गई।
इस निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री राजीव कुमार के साथ वरीय मंडल इंजीनियर, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहित मंडल के संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण में इरकॉन के अधिकारी गण भी उपस्थित थे।

Join us on: