नवादा – कार में सटी बाइक तो युवक की कर दी गोली मारकर हत्या!

SHARE:

नवादा / सोनू सिंह ।


हिसुआ में दिनदहाड़े गोलीबारी, चौपहिया वाहन में बाइक सटने को लेकर विवाद में युवक की हत्या; नवादा लाने के दौरान मौत

नवादा: जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाइक सटने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद इलाज के लिए नवादा ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, हिसुआ के टीएस कॉलेज के समीप पीयूष कुमार बाइक से एडमिशन लेने जा रहा था। इसी दौरान बाइक के एक चौपहिया वाहन से सट जाने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ युवक पाँचू गढ़ मोहल्ले पहुंचे, जहां पीयूष कुमार को गोली मार दी गई।

गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन नवादा लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पियूष कुमार, पिता मनीष भारती के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक चौपहिया वाहन और एक बुलेट बाइक जब्त की है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है।

वहीं, हिसुआ एसडीपीओ सुरेश प्रसाद ने बताया कि वे फिलहाल एक केस के सिलसिले में बाहर हैं। घटना की सूचना मिली है और मामले की पुष्टि के बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Join us on: