जीडीपी के आंकड़ों ने विपक्ष के नकारात्मक नैरेटिव की पोल खोल दीः सुरेश रूंगटा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 01 सितंबर 2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रूंगटा ने कहा कि वित्त वर्ष-2026-27 की पहली तिमाही में भारत का सकल घरेलू उत्पाद 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, जो पूरे विश्व में सबसे उच्चतम स्तर पर है। यह सिर्फ एक आकड़ा नहीं, बल्कि भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और तेज विकास की साफ तस्वीर है। जब पूरा विश्व वैश्विक मंदी और ईरान अमेरिका युद्ध के कारण ऊर्जा संकट से त्राहिमाम कर रहा है। उस वक्त भी भारत की अर्थव्यवस्था न सिर्फ तेजी से आगे बढ़ रही है; बल्कि शीर्ष पर है।
राहुल गांधी बार-बार भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर देश में निराशा का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को “डेड” तक बताने का दावा किया था। अगर भारत की अर्थव्यवस्था मृत है तो 7.8 प्रतिशत की यह वृद्धि कहा से आ गई और यह किस बात का प्रमाण है?
देश की जनता जमीनी हकीकत को समझती हैं एवं धरातल पर होने वाले विकास कार्यों को देख रही है। विश्व के सभी देशों ने भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत के कारण इसकी श्रेष्ठता को स्वीकार किया है।
विपक्ष को देश की उपलब्धियों पर ओछी राजनीति करने के बजाए तथ्यों को स्वीकार कर विकास पर गर्व करना चाहिए। देश की आर्थिक प्रगति को नकारना करोड़ों भारतीय के परिश्रम को अपमानित करना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत न तो रूका है, न झुका है और न ही उसकी अर्थव्यवस्था मृत हुई है। देश लगातार आगे बढ़ रहा है तथा 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनेगा।
विपक्ष राजनीतिक चश्मा उतारकर देखें तभी उसे जमीनी सच्चाई दिखाई देगी और वे देश की आर्थिक प्रगति से रूबरू हो पायेंगे।

Join us on: