कारबाईन, पिस्टल, कट्टा व गोली समेत कई खोखा के साथ दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी । जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में सोमवार की देर रात एसटीएफ और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। जबकि इस घटना में पुलिस का एक जवान शहीद हो गए। शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है।

    वही मारे गए अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। उल्लेखनीय है, कि दो दिन पूर्व दोनो अपराधियो ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार को नेपाली नंबर से फोन कर धमकी दी थी, और कहा था कि पुलिस जवानो का लाश बिछा देगे। जिसके बाद पुलिस टीम ने कॉल ट्रेस कर इन अपराधियो का लोकेशन हासिल किया और दबिश दी।पुलिस और एसटीएफ ने जब दोनों बदमाशों का घेर लिया। तब खुद को घिरता देख कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही।

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान उसके कुछ साथी फरार हो गए। मुठभेड़ की इस घटना के बाद मौके एसपी और डीआईजी समेत पुलिस कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है, पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार अपराधियो के विरूद्ध सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।

    एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस घटना के बाद चलाये गये सर्च अभियान में अब तक इस गिरोह के उज्जवल कुमार व संत कुमार तिवारी, सिरोहवा थाना-चकिया को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। जिसमे एक कारबाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा, 5 जिंदा कारतूस के साथ ही 17 शामिल है। यहां बता दे कि इस घटना में पुलिस जवान के शहीद होने के बाद पूरे महकमे में शोक व्याप्त है।

    Join us on: