बाढ़- अनुमंडल में गैस की कमी नहीं, पर कैसे लगेगा नंबर, और क्यूँ हो जायेगा FIR जान लें!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (आपूर्ति शाखा) पटना।
(राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता)

सुश्री गरिमा लोहिया, भा०प्र०से०, अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में घरेलू ईंधन संकट की स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। आम उपभोक्ताओं को घबराने या गैस एजेंसियों के पास अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा तथा गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्तमान में यह व्यवस्था लागू की गई है कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को अंतिम गैस सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए गैस सिलेंडर की बुकिंग (नंबर लगाने की) करने की अनुमति है। नए गैस सिलेंडर की बुकिंग Online/मोबाइल फोन के माध्यम से करें। इसके लिए गैस एजेंसियों के पास जाने की अवश्यकता नहीं है। बुकिंग दर्ज होने के पश्चात 2 से 3 दिनों के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
अनुमंडल प्रशासन द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके। घरेलू गैस सिलेंडर संबंधी किसी भी प्रकार के शिकायत निवारण हेतु अनुमंडल स्तर पर Control Room गठित किया गया है, जिसका नंबर 06132357527 एवं 06132242327 है। इसके अतिरिक्त सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी बाढ़ के मोबाइल नंबर 8789961655 पर भी संपर्क कर पूर्वाह्न 09.00 बजे से 06.00 बजे अपराह्न तक शिकायत दर्ज कराया जा सकता है।
प्रशासन द्वारा आम जनता के हित में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे धैर्य बनाएं रखें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं तथा वे अफवाहों, भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

Join us on: