लखीसराय-बड़हिया में ‘अनोखी लाइब्रेरी’ का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक अध्ययन सुविधा!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया। नगर के बिजली ऑफिस गली स्थित वार्ड संख्या 20 में रविवार को अनोखी लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के पूर्व विधायक फुलैना सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लाइब्रेरी की संचालक मोनी कुमारी ने पूर्व विधायक फुलैना सिंह को माँ जगदम्बा का चित्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक फुलैना सिंह ने इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति है और ज्ञानी व्यक्ति कभी भूखा नहीं रहता। ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज को भी सही दिशा देने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से शहर के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के लिए शांत और अनुकूल वातावरण का होना बेहद जरूरी है। इस लाइब्रेरी में डिजिटल संसाधनों, वाई-फाई सुविधा और व्यवस्थित अध्ययन कक्ष की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में नई ऊर्जा और अवसर मिलेगा।लाइब्रेरी के निदेशक भानु कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी में एक साथ 20 से अधिक विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है। साथ ही लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था तथा वाई-फाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल में अध्ययन का अवसर मिल सके।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बृजनंदन सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार, सुधीर सांडिल, प्रभात कुमार, शिक्षक अनिल कुमार, सोनू कुमार, रामसरोवर कुमार, रौशन कुमार, कन्हैया कुमार, शिव कुमार, सुधांशु कुमार,दीपक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

और पढ़ें