रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर :- जिला उपभोक्ता आयोग में आज विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने बताया कि यह दिवस प्रतिवर्ष 15 मार्च को उपभोक्ता अधिकारों और उनकी सुरक्षा बनाये रखने की आवश्यकता की याद दिलाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन सभी उपभोक्ताओं के मूल अधिकारों को बढ़ावा देने तथा उन अधिकारों का सम्मान और संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी अवसर है। उन्होंने बताया कि जिला उपभोक्ता आयोग मुजफ्फरपुर, उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति काफी सजग है। यहाँ पर काफ़ी संख्या में मामले आते है, जिसका निष्पादन आयोग के द्वारा काफ़ी मजबूती के साथ किया जाता है। जिला उपभोक्ता आयोग मुजफ्फरपुर, उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चट्टानी मजबूती के साथ खड़ा है। आयोग का मुख्य उद्देश्य ही है उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना। मौके पर आयोग के कार्यालय सहायक धीरज कुमार, प्रधान लिपिक अमित कुमार झा, संतोष कुमार, गीतांजलि कुमारी, अभिनव कुमार, बबलू कुमार एवं सभी कर्मीगण मौजूद थे तथा रविरंजन शाही उर्फ़ सोनू शाही, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्तागण एवं मानवाधिकार कार्यकर्त्ता मौजूद थे।




