भगवान भास्कर को दिया गया संध्या का अर्घ, सुबह की तैयारी में श्रद्धालु!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा की रिपोर्ट

राज्य भर में भगवान भास्कर को संध्या का अर्घ पूरी भक्ति, उत्साह और समर्पण के साथ दिया गया। लोगों ने परिवार, समाज और देश के लिये सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

बुधवार की शाम ढलते ही पहली अर्ध्य देने के लिए छठ व्रतियों का हुजूम घरों से निकलकर नदियों,तालाबों पर पहुँच गया। छठ व्रतियों ने छठ घाट में स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की और अपने परिवार , समाज, प्रदेश और देश के लिये सुख शांति और समृद्धि की कामना की।आज डूबते हुए सूर्य को छठ व्रतियों ने अर्ध्य दिया। छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के द्वारा छठ घाट पर पुलिस की व्यवस्था की गई थी । और इसलिये जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती भी नजर आई।

शहरों,जिला मुख्यालयों पर सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने हमेशा की तरह खुद ही घाटों और रास्तों का निर्माण किया। वैसे भी सरकारी व्यवस्था जिला, और शहर से होते हुये नगर परिषद तक आकर दम तोड़ देता है और यही कारण है कि लोगों ने भी सरकार को नजरअंदाज कर खुद ही व्यवस्था कर लिया।

Join us on:

Leave a Comment