सोनी पांडे

दरभंगा के राज परिसर में स्थापित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा को अपराधियो ने गोली मार कर हत्या कर दी । मंदिर के अंदर घुस कर अपराधियो ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार पुजार पर कर दी जिसमे चार गोली प्रधान पुजेरी को लगा जबकि एक गोली वहा उपस्थित भक्त चिरंजीवी झा को लगी जिसे गंभीर हाल में इलाज़ के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद मौके पर हडकंम्प मच गया कुछ लोगो ने हिम्मत दिखाई चार हथियार बंद अपराधियो में से तीन अपराधी को लोगो ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की ।एक अपराधी की मौत भीड़ की पिटाई से हो गई जबकि दो अपराधी को इलाज़ के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है जहाँ उसकी भी हालत गंभीर है ।
जानकारी के अनुसार सभी अपराधी कार पर सवार होकर पहुचे थे घटनास्थल से तकरीबन एक 500 मीटर दूर सन्नाटे वाले जगह पर अपनी कार को रोका और हाथ मे सभी पिस्टल लहराते मंदिर के अंदर प्रवेश कर पुजेरी की पहचान की और दनानादन करीब दर्जन भर गोली चला दी । बाद में आक्रोश लोगो ने न सिर्फ अपराधियो पर अपना गुस्सा निकाला बल्कि अपराधी के कार को भी चकनाचूर कर दिया ।
मृतक अपराधी की पहचान पुलकित राज सिंह के रूप में हुई बताया जाता है कि यह दरभंगा के दिल्ली मोड़ का रहने वाला है जबकि पकड़े गए दो अपराधी की पहचान अभिषेक राज और अभिजीत मिश्रा है ये दोनों भी दरभंगा जिले के अलग अलग मुहल्ले के एहनेवाले है जबकि चौथा फरार अपराधी की पहचान आशु ठाकुर के रूप में कई गई है जो मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है ।
घटना के बाद मंदिर परिसर में खून ही खून नजर आ रहा था वही मृतक पूजारी के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुच जांच में जुट गई है.
इतने बड़े घटना के बारे में बताया जाता है की घटना के संबंध में बताया जाता है कि कंकाली मंदिर के मुख्य पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ मंटू झांकी भतीजा से पिछले 2 दिनों से कुछ बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। जिसको लेकर विवाद चल रहा था।




