पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में गहमागहमी,चौराहे पर जमने चौकड़ी!

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

समिति, मुखिया से लेकर सभी के बारे में चर्चा

लौरिया

लौरिया आगामी तीन नवंबर को पंचायत चुनाव की तिथि निर्धारित है। इसकों लेकर प्रखड़ के मतदाताओं में चाय आदि दुकान पर दबी जुबान से प्रत्याशियों के बारे में कानाफूसी शुरू कर दी है। अब केवल कुछ ही दिन चुनाव चिन्ह मिलने को शेष है। इसमें कौन कौन मैदान में उतरेगा,किसको कौन सा चुनाव चिन्ह मिलेगा इसकों लेकर भी तमाम तरह की अटकलें लग रही है। इस संबंध में मुकुल राय, अतुल राय, राहुल कुमार, डिंपल सिंह, गौरव कुमार सिन्हा आदि ने बताया कि हर चौक की छोटी बड़ी दुकानों पर पंचायत चुनाव को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इसबार कौन कौन मैदान में आ चुके है। और कितने और उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। इसकों लेकर चारों तरफ अटकलें लग रही है। किस पंचायत में कौन कौन मुखिया एवं कौन समिति के लिए लड़ रहा है। उनकी संख्या कितनी है। कितने वार्ड सदस्य मैदान में उतर गए और कितने बाकी है। साथ ही जिला परिषद, सरपंच को लेकर भी बातचीत जारी रहती है। कौन कितना दमदार है। कौन किस तरह वोट लेने में सफल हो सकता है आदि बातचीत जोरों पर है। राजेन्द्र राज ने बताया कि नामांकन दाखिल कर चुके प्रत्याशी अपना अपना जन संपर्क भी शुरू कर दिया है। आचार सहिंता में भीड़ में नहीं जा रहे। इसके बदले वे चुपके से लोगों से मिल रहे है। प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी चौक चौराहे पर अपनी तरह से वोटरों को समझाना आरंभ कर दिया है। चाय और नाश्ते की दुकानों पर गहमागहमी बढ़ गई है।और भोटरो को लुभाने के लिए सभी प्रत्याशी तरह तरह के हथकंडा अपनाते नजर आ रहे हैं। कही कही तो प्रत्याशी बल्ब लगा कर भोटरो को लुभा रहे हैं तो कही मिट्टी गिरा कर लुभा रहे। तो कही चंदा देकर भोटरो को लुभा रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment