संदेहास्पद हालत में युवक का शव मिलने से हड़कंप

SHARE:

शकील की रिपोर्ट

सड़क जाम कर मुआवजा के किया मांग

संदेहास्पद स्थिति में थाना क्षेत्र के सबुनी पोखरा के पास एक 16 साल के युवक का शव बरामद होने से नगर में फिर हड़कंप मच गया। युवक का शव नग्न हालत में बगीचे में जाने के क्रम में देखा गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा पुलिस बल के साथ आकर जांच शुरू की। युसुफ अंसारी पिता स्वर्गीय साकिर अंसारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। इधर युवक कि मौत से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय थाना और अंबेडकर चौक का घेराव किया। टायर जलाकर करीब घंटे तक सड़क जाम कर दिया। एसडीपीओ सत्यनारायण राम, अंचलाधिकारी विनोद मिश्रा ने आकर मामले को शांत करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। वही अम्बेडकर चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर हत्यारे के गिरफ्तारी तथा मुवावजे की मांग कर रहे थे।चार रोज पहले भी भोला साह के गोली मारने से मौत हो गई थी जो सोमवार को चार घंटे तक सड़क जाम रहा।

Join us on:

Leave a Comment