:- रवि शंकर शर्मा

गृह विभाग बिहार सरकार के विशेष सचिव आईजी विकास वैभव ने बुधवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अथमलगोला रेलवे स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर में पहुंचे जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किया.व मंदिर के पुरोहित विकास पाठक ने पूरे विधि विधान से मां भगवती की पूजा करवाई उसके बाद अभिनंनदन समारोह हुआ जिसमें समाजसेवी व मंदिर सचिव डॉ प्रोफेसर सतीश कुमार सिंह समेत पूजा समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. जिसके बाद समस्त पूजा समिति के कार्यकताओं, आसपास के ग्रामीणों व क्षेत्रीय पत्रकारों ने उनका मां भगवती की मूर्ति, मोमेंटो,अंग वस्त्र,दुर्गा सप्तशती, बुके आदी देकर सम्मानित किया मौके पर अपनें संबोधन में आदरणीय विकास वैभव ने आसपास के इलाके से मौजूद युवाओं को उन्होंने अपने कैरियर को बेहतर बनाने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत है.मेहनत करते रहिए एक दिन सफलता जरूर मिलेगी,उन्होंने कहा कि दुर्गा अष्टमी के दिन अथमलगोला स्टेशन मंदिर प्रांगण में आप सबों का प्यार देखकर अभिभूत हूं और आगे भी #LetsInspireBihar मुहिम के तहत अथमलगोला आता रहूंगा. मौके पर दुर्गा पूजा समिति अथमलगोला स्टेशन के अध्यक्ष रवि कुमार सिंह,मिंगू सिंह, समाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार सिंह,सत्येंद्र प्रसाद सिंह,राजेश कुमार राजू के अलावा सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे..




