शकील की रिपोर्ट

बगहा (नगर संवाददाता) नैतिक जागरण मंच के तरफ से गोरिया पट्टी प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ जिसमे विख्यात कथावाचक रवि शंकरानंद महाराज द्वारा गोरियापट्टी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षता महेश साह के नेतृत्व में वृक्षा रोपण कार्य हुआ।रवि शंकरानन्द महाराज ने नैतिक जागरण मंच के अध्यक्ष नीप्पु कुमार पाठक द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को महान कार्य बताया और कहा कि वृक्ष लगाने से वायुमंडल में व्याप्त अशुद्ध कारक समाप्त हो जाते हैं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभयराव,निदेशक ऑक्सफोर्ड विद्यालय,माधवेंद्रकुमार पांडेय,संवाददाता दैनिक जागरण नैतिक जागरण मंच के अध्यक्ष,निप्पुकुमार पाठक,जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर सिंह,समेत दुर्गा पूजा समिति के यजमान_मुन्नासोनी,पूजा समिति के सदस्य प्रमोद कुमार, पुजारी चौधरी,रमाकांत गोंड, गोविन्द प्रसाद,मदन चौधरी,लक्ष्मण चौधरी,दीनानाथ चौधरी, वासदेव चौधरी, गजेंद्र चौधरी, राम जी चौधरी, खीरी महतो, वीरेन्द्र चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।




